घाटमपुर: हिरनी गांव हादसे में जिस आंगन में गूंजती थीं बेटियों की किलकारियां, वहां पसरा मातम
जिस आंगन में कभी बेटियों की किलकारियां गूंजती थीं, वहां अब मातम और सन्नाटा पसरा है। साढ़ थाना क्षेत्र के हिरनी गांव में रविवार को दो मंजिला कच्चा मकान ढहने से जान गंवाने वाले पिता और उनकी तीन बेटियों के शव पोस्टमार्टम के बाद रात करीब दो बजे गांव पहुंचे। चारों शव एक साथ घर पहुंचे तो परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।