NDA में बड़ी टूट की आहट? RLM के तीन विधायकों की एकजुटता चर्चा में, प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह मंच से रहे दूर
पीएम मोदी के कार्यक्रम में माधव आनंद, रामेश्वर महतो और आलोक सिंह दिखे साथ, लेकिन मंच पर जगह नहीं मिलने से उठे सियासी सवाल
बिहार की राजनीति में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। पार्टी के अंदर चल रही कथित खींचतान और विधायकों की गतिविधियों ने नए राजनीतिक कयासों को जन्म दे दिया है।
शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैशाली कार्यक्रम में RLM के तीन विधायक माधव आनंद, रामेश्वर महतो और दिनारा विधायक आलोक कुमार सिंह एक साथ नजर आए। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम में सबसे अधिक चर्चा इस बात की हो रही है कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह कार्यक्रम में मौजूद रहने के बावजूद मंच पर दिखाई नहीं दिए।
वहीं, पार्टी के तीनों विधायकों की लगातार एक साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में मौजूदगी को भी राजनीतिक नजरिए से देखा जा रहा है। इससे पहले आलोक कुमार सिंह के बयान 'हम बागी हो सकते हैं, गद्दार नहीं' ने भी पार्टी के अंदरूनी समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज कर दी थीं।
अब राजनीतिक गलियारों में सवाल उठ रहे हैं कि क्या RLM के भीतर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है? क्या पार्टी के विधायकों के बीच कोई नया राजनीतिक समीकरण बन रहा है? क्या आने वाले दिनों में एनडीए के भीतर कोई बड़ा घटनाक्रम देखने को मिल सकता है?
हालांकि, अभी तक किसी विधायक के दूसरे दल में जाने या पार्टी छोड़ने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन प्रदेश अध्यक्ष का मंच पर नजर नहीं आना और तीनों विधायकों की एकजुटता ने बिहार की राजनीति में नई चर्चा जरूर छेड़ दी है। Alok Singh Upendra Kushwaha Rashtriya Lok Morcha-RLM