दिनारा प्रखंड के तेनुअज गांव पर पहुंचे सांसद सुधाकर सिंह
किसानों की समस्याओं पर गंभीर दिखे,दिसंबर तक समाधान का भरोसा
बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने तेनुअज गांव पहुंचे जहां किसानों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना। किसानों ने खेती-किसानी से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को सांसद के समक्ष प्रमुखता से उठाया और उनके शीघ्र समाधान की मांग की। किसानों ने गांव में कृषि कार्य के लिए अलग ट्रांसफॉर्मर लगाने, जर्जर विद्युत तारों को बदलने तथा खेतों की सिंचाई के लिए रामपुर लख से तेनुअज तक क्षतिग्रस्त पैरेलल चैनल और राजवाहा के जीर्णोद्धार की मांग रखी। सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने और बिजली की समस्याओं के कारण खेती-किसानी प्रभावित हो रही है। सांसद ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और दिसंबर तक इनके समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने मौके से ही संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर समस्याओं के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। कृषि और सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। सांसद के आश्वासन से किसानों में समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है।