मां भालूनी भवानी मंदिर में चोरी, सोने-चांदी के कीमती आभूषण ले उड़े चोर
रोहतास जिले के प्रसिद्ध मां भालूनी भवानी धाम में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने मंदिर में मां के श्रृंगार में इस्तेमाल होने वाले कीमती आभूषणों की चोरी कर ली। चोरी गए सामानों में मां का मुकुट, पैरों के आभूषण और सोने-चांदी के अन्य जेवरात शामिल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, चोरों ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
डीएसपी सिंधु शेखर सिंह ने मंदिर में चोरी की घटना की पुष्टि की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। चोरी गए आभूषणों की पूरी सूची और उनकी कीमत का आकलन किया जा रहा है।