कुरई: कुरई में सरकारी स्कूल जमींदोज, 35 बच्चे आंगनवाड़ी में पढ़ने मजबूर, बिल्डिंग पर सवाल
Kurai, Seoni | Sep 9, 2026 सिवनी के कुरई विकासखंड के आवारगनी गांव में जर्जर सरकारी स्कूल भवन को जून में डिस्मेंटल कर दिया गया, लेकिन महीनों बाद भी नई बिल्डिंग का निर्माण शुरू नहीं हुआ। करीब 35 बच्चे आंगनवाड़ी के एक कमरे में पढ़ने को मजबूर हैं। वहीं पुराने भवन से निकली सरकारी सामग्री के गायब होने के आरोपों पर भी सवाल उठे हैं।