सोरांव: सोरांव थाना क्षेत्र के भदरी मलाक हरहर में पैमाइश करने गई टीम पर विपक्षियों ने किया हमला
सोरांव तहसील के भदरी गांव में रविवार को जमीन की पैमाइश करने पहुंची टीम तो विपक्षियों ने गाली-गलौज और मारपीट की,जिसके कारण पैमाइश का काम अधूरा रह गया।उपजिलाधिकारी के आदेश पर राजस्व टीम मौजा भदरी गांव में पैमाइश के लिए मौके पर पहुंची थी। शिकायतकर्ता पुष्पा पटेल ने बताया कि 8वीं बार राजस्व टीम बिना पैमाइश किए वापस लौटी है। जिसको लेकर पीड़िता ने नामजद तहरीर दी।