पर्यावरण प्रेमी माया सारस्वत ने पौधारोपण कर मनाया जन्मदिवस
नोखा। प्रकृति से प्रेम और पर्यावरण संरक्षण की भावना को अपने जीवन का उद्देश्य मानने वाली माया सारस्वत ने अपना जन्मदिवस अनूठे एवं प्रेरणादायी अंदाज में पौधारोपण कर मनाया। जन्मदिवस के अवसर पर पौधे लगाकर उन्होंने समाज को यह संदेश दिया कि जीवन के विशेष अवसर केवल उत्सव मनाने के लिए ही नहीं, बल्कि प्रकृति को कुछ लौटाने के लिए भी होते हैं।माया सारस्वत ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन की सांस हैं। एक पौधा लगाना आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, हरियाली और सुरक्षित भविष्य का उपहार देने के समान है। जन्मदिवस पर लगाए गए पौधे उनके लिए केवल पौधे नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की जीवंत अभिव्यक्ति हैं।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी पौधारोपण में सहभागिता करते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया। माया सारस्वत को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी ने उनके पर्यावरण प्रेम और प्रकृति संरक्षण के प्रयासों की सराहना की।वही जन अधिकार सेना के कोषाध्यक्ष कानाराम शर्मा ने शुभकामनाएं दी इस कार्यक्रम में माया सारस्वत, कनिष्ठा सारस्वत मानवी सारस्वत, अंजू प्रजापत, जयश्री खाती, कोमल बिश्नोई, राधा शर्मा, पूजा असी मौजूद रहे,