Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
बारिश
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
newsdidwana
डीडवाना नगर परिषद चुनाव: नाम वापसी के पहले दिन 4 फॉर्म वापस, अब 178 प्रत्याशी मैदान में
Didwana, Nagaur
| Sep 2, 2026
MORE NEWS
निम्बी जोधा पुलिस का बड़ा खुलासा: लुकास गांव की 4 क्विंटल तिजोरी चोरी मामले में 4 शातिर नकबजन गिरफ्तार
Didwana, Nagaur | Sep 2, 2026
होद की खुदाई के दौरान दीवार ढही, मलबे में दबे 4 मजदूर; 2 की हालत गंभीर, डीडवाना रेफर
Didwana, Nagaur | Sep 2, 2026
निम्बी जोधा पुलिस का बड़ा खुलासा: लुकास गांव की 4 क्विंटल तिजोरी चोरी मामले में 4 शातिर नकबजन गिरफ्तार 10 दिनों तक 24×7 चला विशेष अभियान, 500 से अधिक CCTV कैमरों का विश्लेषण और ड्रोन कैमरे से सर्च कर पुलिस ने आरोपियों को दबोचा। डीडवाना।जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान के निर्देशन में निम्बी जोधा थाना पुलिस ने ग्राम लुकास में हुई 4 क्विंटल वजनी तिजोरी नकबजनी की सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के 4 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।गत 22 अगस्त 2026 की रात्रि करीब 2 से 4 बजे के मध्य अज्ञात चोर सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर परिवादी गोपालराम जाट निवासी लुकास के मकान के पीछे पहुंचे। बदमाशों ने मकान की खिड़की की लोहे की ग्रिल तोड़कर प्रवेश किया और अंदर रखी करीब 4-5 क्विंटल वजनी लोहे की तिजोरी को उठाकर स्कॉर्पियो गाड़ी में डालकर ले गए। तिजोरी में करीब 3.50 लाख रुपये नकद, 15 भरी सोने के आभूषण तथा 1 किलोग्राम चांदी रखी हुई थी।घटना की गंभीरता को देखते हुए SP डॉ. शिवरान ने खुद मौके का निरीक्षण किया और FSL व MOB टीमों से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। वृत्ताधिकारी लाडनूं जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया।पुलिस टीमों ने 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया। वारदात के बाद आरोपी मोबाइल बंद कर सीकर (खंडेला, नीमकाथाना), झुंझुनूं (खेतड़ी), हरियाणा (नारनौल, नूंह) तथा अलवर (मेवात) के इलाकों में ठिकाने बदलते रहे। नीमकाथाना क्षेत्र के 15-20 किलोमीटर लंबे दुर्गम माइनिंग एरिया में आरोपियों को ढूंढने के लिए विशेष ड्रोन टीम तैनात की गई। 10 दिनों की लगातार मेहनत के बाद पुलिस टीमों ने आरोपियों का सटीक रूट ट्रेस कर उन्हें धर दबोचा। *गिरफ्तार आरोपी व आपराधिक रिकॉर्ड* चंद्रपाल उर्फ सी.पी. (29 वर्ष): निवासी गांवड़ी, नीमकाथाना (सीकर) – डबोक, रूपनगढ़, खींवसर, डीडवाना सहित 10 मुकदमे दर्ज।मुकेश मीणा उर्फ डेढ़ पुटिया (42 वर्ष): निवासी सांवलपुरा, अजीतगढ़ (सीकर) – अजीतगढ़, शाहपुरा व खंडेला में आपराधिक रिकॉर्ड।नरेश उर्फ दिनेश मीणा (32 वर्ष): निवासी बाजोली, रेणी (अलवर) – लक्ष्मणगढ़, बांदीकुई, झोटवाड़ा, खींवसर सहित 15 मुकदमे दर्ज।गौरव डोरिया उर्फ जागा (29 वर्ष): निवासी प्रतापनगर (जयपुर/अलवर) – मालपुरा व गांधीनगर में संगीन धाराओं में मामले दर्ज।पुलिस आरोपियों से रिमांड लेकर चोरी गए माल व वाहन की बरामदगी के लिए गहन पूछताछ कर रही है।
Didwana, Nagaur | Sep 2, 2026
पर्यावरण प्रेमी माया सारस्वत ने पौधारोपण कर मनाया जन्मदिवस नोखा। प्रकृति से प्रेम और पर्यावरण संरक्षण की भावना को अपने जीवन का उद्देश्य मानने वाली माया सारस्वत ने अपना जन्मदिवस अनूठे एवं प्रेरणादायी अंदाज में पौधारोपण कर मनाया। जन्मदिवस के अवसर पर पौधे लगाकर उन्होंने समाज को यह संदेश दिया कि जीवन के विशेष अवसर केवल उत्सव मनाने के लिए ही नहीं, बल्कि प्रकृति को कुछ लौटाने के लिए भी होते हैं।माया सारस्वत ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन की सांस हैं। एक पौधा लगाना आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, हरियाली और सुरक्षित भविष्य का उपहार देने के समान है। जन्मदिवस पर लगाए गए पौधे उनके लिए केवल पौधे नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की जीवंत अभिव्यक्ति हैं।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी पौधारोपण में सहभागिता करते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया। माया सारस्वत को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी ने उनके पर्यावरण प्रेम और प्रकृति संरक्षण के प्रयासों की सराहना की।वही जन अधिकार सेना के कोषाध्यक्ष कानाराम शर्मा ने शुभकामनाएं दी इस कार्यक्रम में माया सारस्वत, कनिष्ठा सारस्वत मानवी सारस्वत, अंजू प्रजापत, जयश्री खाती, कोमल बिश्नोई, राधा शर्मा, पूजा असी मौजूद रहे,
Didwana, Nagaur | Sep 2, 2026
ट्रॉमा सेंटर की बदहाली: बांगड़ अस्पताल में स्ट्रेचर न मिलने से 20 मिनट एम्बुलेंस में ही तड़पते रहे दुर्घटना के घायल डीडवाना। राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल का ट्रॉमा सेंटर एक बार फिर बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर सुर्खियों में है। बुधवार को एक अचानक हुए हादसे में घायल मरीजों को अस्पताल लाने पर आपातकालीन सेवाओं की गंभीर लापरवाही उजागर हुई। ट्रॉमा सेंटर के बाहर और अंदर निर्धारित स्थानों से स्ट्रेचर गायब रहने के कारण गंभीर घायलों को करीब 15 से 20 मिनट तक एम्बुलेंस में ही इंतजार करना पड़ा।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एम्बुलेंस के अस्पताल पहुंचते ही एंबुलेंस चालक और आमजन घायलों को अंदर ले जाने के लिए स्ट्रेचर की तलाश में भटकते नजर आए। पूरे परिसर में एक भी स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं होने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। काफी मशक्कत के बाद एक जगह से जैसे-तैसे केवल एक स्ट्रेचर की व्यवस्था की जा सकी।व्यवस्था की नाकामी का आलम यह रहा कि एक मरीज को इमरजेंसी वार्ड के भीतर पहुंचाकर उसी स्ट्रेचर को वापस बाहर लाया गया, जिसके बाद दूसरे घायल को अंदर ले जाया जा सका। इस पूरी प्रक्रिया में 15 से 20 मिनट का कीमती समय बर्बाद हो गया और मरीज दर्द से तड़पते रहे।इमरजेंसी जैसी संवेदनशील जगह पर बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर स्थानीय नागरिकों और मरीजों के परिजनों ने गहरा रोष व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि दुर्घटना के मामलों में एक-एक मिनट कीमती होता है, ऐसे में ट्रॉमा सेंटर पर स्ट्रेचर न होना सीधे तौर पर मरीजों की जान से खिलवाड़ है। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन से ट्रॉमा सेंटर में पर्याप्त स्ट्रेचर व व्हीलचेयर की स्थाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
Didwana, Nagaur | Sep 2, 2026
डीडवाना नगर परिषद वार्ड 15 से निर्दलीय प्रत्याशी सरला को अपना अमूल्य मत देकर विजयी बनाए।
Didwana, Nagaur | Sep 2, 2026
डीडवाना में भारत को जानो प्रतियोगिता संपन्न, 21 स्कूलों के 1023 विद्यार्थियों ने लिया भाग डीडवाना। भारत विकास परिषद शाखा डीडवाना द्वारा विद्यार्थियों में भारतीय इतिहास, संस्कृति, सभ्यता और राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय भारत को जानो प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। शाखा मीडिया प्रभारी लोकेश अग्रवाल ने बताया कि क्षेत्र के 21 विद्यालयों में आयोजित इस लिखित परीक्षा में कुल 1023 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया जिसमें कनिष्ठ वर्ग के 519 और वरिष्ठ वर्ग के 504 परीक्षार्थी शामिल रहे। मुख्य शाखा अध्यक्ष डॉ. गजादान चारण ने बताया कि प्रतियोगिता को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर 42 पर्यवेक्षक व सह-पर्यवेक्षक तैनात किए गए। परीक्षा में अनुशासन बनाए रखने के लिए 10 सदस्यों वाले 5 उड़न दस्तों का गठन किया गया जिन्होंने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शाखा सचिव सुरेंद्र सोनी एवं कोषाध्यक्ष बालमुकुंद बागड़िया ने प्रतियोगिता के सफल संचालन में विद्यालय प्रबंधकों, शिक्षकों और विशेष रूप से परिषद की 'मातृशक्ति' के सहयोग की सराहना की। उन्होंने बताया कि महिलाओं ने परीक्षा संचालन, मार्गदर्शन और अनुशासन बनाए रखने में सक्रिय सहभागिता निभाई। क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव विनोद सेन ने कहा कि यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों को अपनी समृद्ध विरासत से जोड़ने और राष्ट्रप्रेम का भाव जगाने का एक सशक्त माध्यम है। इस वर्ष नवस्थापित विवेकानन्द शाखा अध्यक्ष निखिल मित्तल व सचिव रणजीत सिंह राठौड़ ने भी मुख्य शाखा के साथ मिलकर आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। परिषद् ने आयोजन को सफल बनाने वाले सभी कार्यकर्ताओं व विद्यालयों का आभार जताया।
Didwana, Nagaur | Sep 1, 2026
भुआसा-बाईसा स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन #live #viral #didwanajila #khabarfast #baragana
Didwana, Nagaur | Aug 31, 2026