पीरो: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हुआ
Piro, Bhojpur | Nov 16, 2026 क आस्था का महापर्व छठ सोमवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ श्रद्धा और भक्तिभाव के माहौल में संपन्न हो गया। इसी के साथ चार दिवसीय छठ अनुष्ठान का समापन हो गया। पीरो अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर सुबह करीब चार बजे से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। व्रतियों ने भगवान भास्कर के उदय होने का इंतजार किया।