भंडरा: जमगाई पंचायत भवन का 22.65 लाख से होगा कायाकल्प, राजमनी उरांव बोलीं- जनता का पैसा विकास में लगे
भंडरा प्रखंड की जमगाई पंचायत में लंबे समय से जर्जर अवस्था में पड़े पंचायत भवन के दिन अब बदलने वाले हैं। झारखंड सरकार की राज्य योजना मद से 22 लाख 65 हजार 300 रुपये की लागत से पंचायत भवन का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इसी कड़ी में शनिवार को दोपहर 1:30 बजे योजना का विधिवत शिलान्यास किया गया।