भंडरा: पझरी पहाड़ पर शहीद वीर बुधु भगत की प्रतिमा स्थापित, जयंती पर जनप्रतिनिधियों ने किया नमन
भंडरा प्रखंड के ग्राम पझरी स्थित प्रसिद्ध पझरी पहाड़ में मंगलवार दोपहर 12 बजे अमर शहीद वीर बुधु भगत की प्रतिमा स्थापना के साथ उनकी जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि राधेश्याम साहू, मुखिया सुमित उरांव, एतवा उरांव और जगजीवन उरांव ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वीर सपूत को नमन किया।