बांसवाड़ा में कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, युवाओं और निष्ठावान कार्यकर्ताओं पर दांव
आगामी नगर निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर बांसवाड़ा में कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई संगठनात्मक बैठक में चुनावी रणनीति, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और जिताऊ उम्मीदवारों के चयन पर मंथन हुआ। संगठन जिला प्रभारी लालसिंह झाला ने भाजपा सरकार पर कुप्रशासन और मनरेगा को लेकर निशाना साधा। पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने युवाओं को चुनाव में अधिक अवसर देने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह बामनिया ने कहा कि लंबे समय से पार्टी के लिए काम करने वाले निष्ठावान कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। विधायक नानालाल निनामा और रमीला खड़िया ने भी कार्यकर्ताओं से मतभेद भुलाकर अधिकृत प्रत्याशी को जिताने की अपील की।
#banswara #chunav #congress #cut2cutlive
Dungarpur, Dungarpur | Aug 11, 2026