कनवास: धूलेट में गणपति बप्पा का भव्य जुलूस निकाला गया, कालीसिंध नदी तट पर किया विसर्जन
Kanwas, Kota | Sep 25, 2026 कनवास के धूलेट में गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक विभिन्न मोहल्लों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर श्रीनाथ पुरी धाम पुरानी चौकी नवयुवक मंडल, नवदुर्गा नवयुवक मंडल, श्री राधे कृष्ण नवयुवक मंडल एवं श्री नर्मदेश्वर महादेव नवयुवक मंडल की ओर से भगवान गणपति बप्पा का भव्य जुलूस निकाला गया।