*मिशन शक्ति के तहत एंटी रोमियो स्क्वाड की सख्ती, लालगंज क्षेत्र में 43 संदिग्धों से पूछताछ, 2 मनचलों से माफीनामा*
*जनपद बस्ती, 16 सितंबर 2026।* पुलिस अधीक्षक बस्ती के आदेश पर और अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में चलाए जा रहे मनचलों व शोहदों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत आज एंटी रोमियो स्क्वाड ने थाना लालगंज क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
*एंटी रोमियो स्क्वाड प्रभारी म0उ0नि0 शाइस्ता* के नेतृत्व में टीम ने सूर्य बक्स इंटर कॉलेज बनकटी बाजार, जी.जी.वाई इंटर कॉलेज महादेवा बाजार सहित आसपास के कोचिंग सेंटरों, मुख्य सड़कों, चौराहों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की। इस दौरान टीम ने स्कूल-कॉलेज से आने-जाने वाली छात्राओं से संवाद किया, उन्हें महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों और मिशन शक्ति के बारे में जागरूक किया। पुलिस टीम ने बाजार में महिला दुकानदारों से भी बातचीत कर अनावश्यक रूप से घूमने वाले शोहदों के बारे में जानकारी ली। चेकिंग के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं मिली, लेकिन अनावश्यक घूम रहे करीब 43 व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा 2 मनचलों को पकड़कर हिदायत देते हुए माफीनामा भरवाया गया। छात्राओं की समस्याएं सुनी गईं और मौके पर ही उनका निस्तारण किया गया।
*इस कार्रवाई में एंटी रोमियो टीम की भूमिका सराहनीय रही -*
*1- प्रभारी म0उ0नि0 शाइस्ता - एंटी रोमियो स्क्वाड जनपद बस्ती (टीम प्रभारी)* 2- म0हे0का0 सुनीता यादव एंटी रोमियो स्क्वाड
3- म0का0 ममता चौहान एंटी रोमियो स्क्वाड
4- म0का0 रश्मि सिंह एंटी रोमियो स्क्वाड
*महिला सुरक्षा को लेकर बस्ती पुलिस का सख्त संदेश *प्रभारी शाइस्ता* के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम लगातार स्कूल, कॉलेज और बाजारों में सक्रिय है। उनकी टीम का व्यवहार जहां छात्राओं के लिए भरोसेमंद है, वहीं मनचलों के लिए सख्त है। इस तरह की रोजाना चेकिंग से जहां छात्राओं में सुरक्षा की भावना बढ़ी है, वहीं अभिभावक भी निश्चिंत हैं। पुलिस की यह पहल मिशन शक्ति को जमीनी स्तर पर मजबूत कर रही है और बेटियों को बेखौफ होकर पढ़ाई और अपने काम पर जाने के लिए प्रेरित कर रही है।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौशल का भारत
Basti, Basti | Sep 16, 2026