पीरो: पीरो में जीविका दीदियों का सम्मान, विधायक विशाल प्रशांत ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया
Piro, Bhojpur | Nov 11, 2026 पीरो स्थित मैरेज हॉल में बुधवार को जीविका सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों जीविका दीदियों ने हिस्सा लिया। समारोह के दौरान जीविका सीएम दीदियों को वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर दीदियों में काफी खुशी और उत्साह देखने को मिला।