सहार: महावीर गंज में सोलर लाइट का अनोखा खेल, दिन में जलती और रात में बुझती, वीडियो वायरल होने पर पंचायत की व्यवस्था पर उठे सवाल
Sahar, Bhojpur | Nov 7, 2026 सहार प्रखंड अंतर्गत कोलोडेहरी पंचायत के वार्ड नंबर-1 स्थित महावीर गंज में सोलर लाइट की अजीबोगरीब कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस सोलर लाइट का उद्देश्य रात में गांव को रोशन करना है, वह दिन में जलती रहती है और रात होते ही बुझ जाती है। ऐसे में सोलर लाइट ग्रामीणों के लिए सुविधा के बजाय शोभा की वस्तु बनकर रह गई है।