भोजपुर जिले में इंटरनेट मीडिया पर हथियार लहराते फोटो और वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस महकमा एक्शन मोड में है। हालिया मामले में चोरी थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव में बर्थडे पार्टी के दौरान अवैध हथियार लहराने का वीडियो सामने आने पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि गांव निवासी एक युवक ने जन्मदिन समारोह में हथियार के साथ वीडियो बनाक