सहार: एकवारी में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ अपराधी को दबोचा, जब्त किए देसी कट्टा और बाइक, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
भोजपुर जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत भोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर सहार थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, सहार थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के अवैध आग्नेयास्त्र के साथ घूमने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित