सहार प्रखंड क्षेत्र के अंधारी गांव में पिछले 40 वर्षों से चली आ रही बाल कांवरिया जलाभिषेक की परंपरा इस वर्ष भी पूरे श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ संपन्न हो गई। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गांव के नन्हें शिवभक्तों ने सोन नदी से पवित्र जल भरकर गांव एवं आसपास के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक कर धार्मिक आस्था का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।