सहार: सहार सोन नदी में मिली अज्ञात महिला की लाश, इलाके में फैली दहशत
Sahar, Bhojpur | Feb 18, 2026 सहार थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब करबासीन गांव के समीप 33 नंबर बालू घाट के पास सोन नदी से एक अज्ञात अधेड़ महिला का शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर फैलते ही नदी किनारे लोगों की भारी भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुधांशु कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नदी से निकलवाया।