सहार: सात बीघा सपनों की राख, पेरहाप में जलता रहा पुआल, असहाय देखता रहा किसान, किसान को हुई भारी आर्थिक क्षति
सहार प्रखंड क्षेत्र के पेरहाप गांव में रविवार की दोपहर करीब तीन बजे अचानक लगी आग से लगभग सात बीघा में रखा पुआल जलकर पूरी तरह राख हो गया। इस घटना में किसान देवकुमार साह (पिता- स्व. करीमन साह) को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खेत के पास अचानक धुआं उठता देख ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तेज हवा के कारण।