सहार: सोन तट पर 'बालू का कला खेल', सहार में ओवरलोड ट्रकों की भरमार, 24 घंटे हो रहा अवैध बालू खनन
Sahar, Bhojpur | Feb 14, 2026 सहार प्रखंड का सोन नदी तटीय इलाका बालू के लिए लंबे समय से प्रसिद्ध माना जाता है, लेकिन इन दिनों यहां संचालित विभिन्न क्लस्टर घाटों पर बड़े पैमाने पर हो रही बालू स्टॉकिंग को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्टॉकिंग प्रक्रिया में भारी अनियमितताएं बरती जा रही हैं और नियमों को दरकिनार कर अंधाधुंध दोहन किया जा रहा है।