पोड़ैयाहाट: फुलवार गांव में ग्रामीणों ने एकजुटता से आपसी श्रमदान कर PCC सड़क से टनों रेलवे की मिट्टी हटाई, यातायात सुगम
पोड़ैयाहाट प्रखंड के फुलवार गांव में ग्रामीणों ने शुक्रवार को एकजुटता की मिसाल पेश करते हुए श्रमदान कर गांव की पीसीसी सड़क पर जमी रेलखंड की मिट्टी को हटाया और आवागमन को सुगम बना दिया।गोड्डा-हंसडीहा रेल लाइन निर्माण के दौरान फुलवार गांव के पास पीसीसी सड़क पर मिट्टी जमा हो गई थी। पिछले तीन माह से सड़क पर मिट्टी कीचड़ में तब्दील होकर परेशानी का सबब बन रही थी।