घाटमपुर: पिता को बिना बताए घर से निकले नाबालिग की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम
घाटमपुर के मुसानगर रोड स्थित ब्लॉक कार्यालय के पास की है। शिवपुरी पूर्वी निवासी विनोद का 13 वर्षीय बेटा विवेक रविवार रात करीब 8 बजे पिता की बाइक लेकर घर से निकला था। उसके साथ गांधीनगर निवासी 14 वर्षीय प्रिंस भी बैठा था। ब्लॉक कार्यालय के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सड़क पर गिर गई। हादसे में ट्रक का पहिया विवेक के ऊपर से निकल गया, जिससे उसकी मौत हो गई।