सम्भल में अगर ट्रैफिक टीएसआई सुरेश सिंह सजग ना होते तो गुम हुआ लाइसेंसी रिवाल्वर नहीं मिल पाता विडियो को शैयर करने की अपील
लाइसेंस धारक ट्रैफिक पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा करते नहीं थक रहा है
यूपी के जनपद सम्भल में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई के निर्देश में यातायात प्रभारी जगरोशान सिंह द्वारा ट्रैफिक पुलिस के सतर्क जवान व्यस्ततम चौराहे पर तैनात नहीं होते तो आज एक व्यक्ति का गिरा हुआ लाइसेंस पिस्टल शायद नहीं मिल पाता, आज गिरा हुआ रिवाल्वर पाने वाला व्यक्ति ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों का धन्यवाद अदा करते थक नही रहा है,रविवार की शाम उप निरीक्षक यातायात टीएसआइ सुरेश कुमार सिंह की ड्यूटी कावड़ में रात्रि के समय बहजोई कोतवाली क्षेत्र के इस्लामनगर चौराहा पर लगी हुई थी, उनके साथ कांस्टेबल लेखराज व कांस्टेबल सौरभ शर्मा तथा होमगार्ड मनोज कुमार भी ड्यूटी पर तैनात थे, इस्लामनगर चौराहे पर अज्ञात व्यक्ति का लाइसेंसी रिवाल्वर चौराहे पर गिर गया, अज्ञात व्यक्ति को रिवॉल्वर गिरने का आभास हुआ तो तलाश करने में लग गया, लेकिन उसे नहीं मिला इसी बीच ड्यूटी पर तैनात यातायात टीएसआइ सुरेश कुमार सिंह को गुम हुआ रिवाल्वर मिल गया, अज्ञात व्यक्ति की तलाश नाकामी में बदलने के बाद वह सीधा चौराहे पर तैनात ट्रैफिक अधिकारी एवं कर्मचारियों के पास पहुंचा और पूरी घटनाक्रम से अवगत कराया, यातायात टीएसआइ सुरेश कुमार सिंह ने बताया जब वह व्यक्ति मेरे पास आया तो काफी भयभीत और डरा हुआ था, यातायात टीएसआई सुरेश कुमार सिंह को रिवाल्वर पूर्व में ही मिला हुआ था मेरे द्वारा उसको बैठाया गया तथा पानी पिलाया क्योंकि उसकी स्थिति बहुत खराब थी, लाइसेंस का मिलान किया गया जो अमन सागर पुत्र रंजन लाल सागर निवासी वार्ड नंबर 3 नगर पंचायत रुदायन के नाम से बना हुआ है मिलान करने के बाद लाइसेंसी रिवाल्वर उस व्यक्ति को प्रदान किया गया वह बहुत प्रभावित हुआ, लाइसेंस धारक अमन सागर ट्रैफिक अधिकारियों और कर्मचारी की भूरि भूरि प्रशंसा करते नहीं थक रहा है उसका कहना है कि अगर ट्रैफिक पुलिस सजग ना होती तो उसका गुम हुआ रिवाल्वर लाइसेंस नहीं मिल पाता।
Sambhal, Sambhal | Aug 3, 2026