सम्भल में प्रभारी यातायात निरीक्षक दुष्यंत बालियान के नेतृत्व में यातायात माह नवंबर के अंतर्गत हिन्द इंटर कॉलेज में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया वीडियो को शेयर करने की अपील
हिन्द इंटर कॉलेज में छात्रों को यातायात नियमों की दी गई विस्तृत जानकारी
यूपी के जनपद सम्भल में पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात एवं प्रभारी यातायात निरीक्षक दुष्यंत बालियान के नेतृत्व में यातायात माह नवंबर के अंतर्गत हिन्द इंटर कॉलेज सम्भल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान मुख्य आरक्षी सोनू कुमार द्वारा छात्रों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। छात्रों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, सड़क पार करते समय बरती जाने वाली सावधानियों, यातायात संकेतों की पहचान, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा 18 वर्ष से कम आयु में वाहन न चलाने के संबंध में विस्तार से समझाया गया।छात्रों को बताया गया कि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। यातायात नियमों का पालन करना केवल कानूनी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि स्वयं एवं दूसरों के जीवन की सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण दायित्व है।इस दौरान छात्रों को स्वयं यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित कर सुरक्षित यातायात संस्कृति को बढ़ावा देना रहा।