सम्भल में धोखाधड़ी से फर्जी बैनामा कर हड़पी करोड़ो की रकम दर्ज हुआ मुकदमा वीडियो को शेयर करने की अपील
यूपी के जनपद सम्भल में सदर कोतवाली व नखासा थाना क्षेत्र के रहने वालों जालसाजों ने अपने जाल में दिल्ली के युवक को अपने जाल में फंसा कर करोड़ो की सम्पत्ति का फर्जी बैनामा करा कर करोड़ो रूपये की रकम हड़प कर ली जिसको लेकर पीड़ित व्यक्ति ने सम्भल सदर कोतवाली पहुँच चार जालसाजो के नाम नामदर्ज तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। दिल्ली सीलमपुर निवासी नसीम वारसी ने सम्भल सदर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले सजीव अग्रवाल, विपुल अग्रवाल, राजू, व नखासा थाना क्षेत्र निवासी सोहनलाल उर्फ सोनू के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है कि सोहनलाल व हरपाल ने उसको एक प्लाट मुरादाबाद रोड़ पर दिखाया था और कहा था कि यह प्रोपर्टी संजीव अग्रवाल पुत्र अर्जुनलाल अग्रवाल के नाम है और इसका एग्रीमेंट सोहनलाल के नाम है। जिस पर पीड़ित ने दस्तावेजों पर भरोसा कर प्लाट का सौदा तीन करोड़ पचास लाख में कर पन्द्रह लाख का बयाना सोहनलाल व संजीव को देकर बाकी रकम बीती जून में बैनामे के समय पर देने की बात पर तय कर ली पीड़ित ने तय समय अनुसार चार बैनामे के समय पर सारी रकम अदा कर सम्भल रजिस्ट्री स्टेशन में अपने नाम तीसरी रजिस्ट्री करा ली। लेकिन बीती जुलाई को संजीव अग्रवाल के पुत्र विपुल अग्रवाल ने पीड़ित के घर पहुँच उसको धमकाते हुए कहा कि में न तो जमीन का दाख़िल खारिज नही होने दूँगा ओर आपत्ति लगा दूंगा जिस कारण पीड़ित ने डर कर तीस लाख सोहनलाल व संजीव के कहने से विपुल को दे दिए और 27 जुलाई को अंतिम चौथी रजिस्ट्री करा ली। जिसके बाद पीड़ित ने प्लांट की चाबी मांगी तो आरोपियों ने प्लाट की चाबी बहन के पास होने का बहाना बना दिया ओर कुछ समय बाद पीड़ित को सुचना दी हमने अपना ताला लगा दिया है और चाबी हम से ले लेना लेकिन इसी बीच पीड़ित को जानकारी मिली की उस प्रोपर्टी पर पेन्टर द्वारा किसी प्रिया महरोत्रा का नाम लिखा जा रहा है जिस पर पीड़ित ने आरोपियो को फोन किया तो आरोपियों ने कहा कि ऐसे ही नाम लिखवा दिया होगा और तुम प्लॉट पर मत जाओ हम देख लेंगे तुम परेशान मत हो जिस पर पीड़ित ने यह जानकारी पुलिस को देने की बात कही तो आरोपियों ने कहा कि पुलिस व विवाद की वजह से दाखिल ख़ारिज रुक जाएगा जिसके बाद से आरोपियों ने पीड़ित से गोल मोल बाते व बहाने बनाने शुरू कर दिये। जिस पर पीड़ित को संदेह होने लगा और आरोपियों की हकीकत जान उंसके पैरों तले जमीन निकल गयी उसको जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी भूमाफिया किस्म के लोग है और इनका एक गिरोह है जो कि लोगो को फंसा कर मोटी रकम ऐठ कर फर्जी बैनामे करता है और आरोपियों के खिलाफ थाना नखासा में भी पहले से कई मुकदमें दर्ज है।