सम्भल में यातायात पुलिस सम्भल द्वारा 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक वीडियो को शेयर करने की अपील
यूपी के जनपद सम्भल में पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात स्तुति सिंह के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक यातायात दुष्यन्त बालियान के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी सचिन कुमार एवं मुख्य आरक्षी अमित कुमार द्वारा 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को यातायात नियमों की जानकारी देकर सुरक्षित आवागमन के प्रति जागरूक किया गया।इस दौरान पैदल यात्रियों को सड़क के बाईं ओर चलने, सड़क पार करते समय सावधानी बरतने तथा दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की गई। साथ ही ओवरस्पीडिंग, तीन सवारी, नशे में वाहन चलाने एवं मॉडिफाइड साइलेंसर के प्रयोग से बचने तथा 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने एवं वैध ड्राइविंग लाइसेंस होने पर ही वाहन चलाने के प्रति जागरूक किया गया।