सम्भल में DM एवं SP क द्वारा ऐतिहासिक 24 कोसीय परिक्रमा यात्रा के दौरान थाना सम्भल सदर कोतवाली क्षेत्र में व थाना हयातनगर क्षेत्रांतर्गत मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए वीडियो को शेयर करने की अपील
यूपी के जनपद सम्भल में ऐतिहासिक 24 कोसीय परिक्रमा यात्रा का शुभारम्भ हो गया है, रात्रि एवं प्रातःकाल से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जत्थे विभिन्न क्षेत्रों से लगातार परिक्रमा प्रारम्भ कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की भारी संख्या में आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा थाना सम्भल सदर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत क्षेमानाथ मंदिर व थाना हयातनगर क्षेत्रांतर्गत चन्द्रेश्वर मंदिर, ग्राम चंदायन में परिक्रमा यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।परिक्रमा यात्रा को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सम्भल पुलिस द्वारा सम्पूर्ण परिक्रमा मार्ग को विभिन्न सेक्टरों में विभाजित कर प्रत्येक सेक्टर में राजपत्रित अधिकारियों, निरीक्षकों एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट की समन्वित ड्यूटियां लगाई गई हैं।श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत क्षेमनाथ मंदिर, बृजगोपाल मंदिर, चंद्रेश्वर मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों एवं मेला स्थलों पर व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए हैं। भीड़ प्रबंधन एवं असामाजिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल के साथ-साथ सादे वस्त्रों में महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त ड्रोन कैमरों के माध्यम से परिक्रमा मार्ग एवं भीड़भाड़ वाले स्थलों की निरंतर निगरानी की जा रही है।यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु यातायात पुलिस द्वारा प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर विशेष प्रबंध किए गए हैं। साथ ही किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने हेतु अग्निशमन दल को भी आवश्यक उपकरणों सहित तैनात किया गया है।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।
बाइट जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल एवं सम्भल
बाइट पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी सम्भल