डूंगरपुर जिले की चौरासी थाना पुलिस ने गोरादा घाटा के पास रात में हुई लूट की वारदात का 48 घंटे में पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त की रात राहगीरों को घेरकर मारपीट की गई और 5,000 रुपये व 2 मोबाइल लूट लिए गए। एसपी मनीष कुमार के निर्देशन में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस से बचने के लिए आरोपी महिलाओं का वेष धारण कर जंगलों व झोपड़ियों में छुप रहे थे। पुलिस ने लाडसोर निवासी शैलेश, विजय, राहुल, डूंगर और ताराचंद को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त 2 बिना नंबरी पावर बाइक जब्त कर ली हैं। आरोपी मौज-शौक के लिए लूटपाट करते थे।
#DungarpurPolice #CrimeNews #PoliceAction #GangBusted #BreakingNews