बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू) के राष्ट्रीय सेवा योजना एवं न्यू सोशल साइंस फैकल्टी के सभी विभागों के साथ हिंदी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से न्यू सामाजिक विज्ञान संकाय के समीप माननीय कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय के प्रेरणादायी नेतृत्व में 'श्रमदान सह स्वच्छता जागरूकता, प्लास्टिक मुक्त बिहार एवं नशामुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान' चलाया गया। न्यू सामाजिक विज्ञान संकाय एवं हिन्दी विभाग सह राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान की स्वागतकर्ता और एनएसएस समन्वयक डॉ. अनुराधा पाठक ने अतिथियों का अभिनंदन किया तथा उपस्थित शिक्षकों एवं पदाधिकारियों को अभियान के संबध में जानकारी दी।
इस अवसर पर स्वयंसेवकों को प्रेरित करते हुए कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने अपने संदेश में कहा कि जब हमारा युवा नशे और गंदगी से मुक्त होगा तभी हमारा भारत पूरी तरह से आत्मनिर्भर और विकसित होगा, इसलिए स्वच्छता को हमें एक आदत के रूप में अपनाना होगा क्योंकि यह हमारे भीतर राष्ट्र प्रेम को मजबूत करती है। अभियान के मुख्य आयोजक सीसीडीसी प्रो. रजनीश गुप्ता ने कहा कि विश्वविद्यालय को प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए सभी विभागों को मिलकर एक रोल मॉडल स्थापित करना होगा।
इस अभियान में विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं पदाधिकारियों सहित लगभग 100 की संख्या में एनएसएस स्वयंसेवक, छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारी शामिल हुए। इस अवसर पर मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष एवं सीसीडीसी प्रो. रजनीश गुप्ता के साथ विश्वविद्यालय हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर आशा के साथ सहायक प्राध्यापक डॉ. उज्ज्वल आलोक, डॉ सुशांत कुमार, डॉ साक्षी शालिनी, डॉ संध्या, मनोविज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विकास कुमार, डॉ किरण ठाकुर , डॉ रीतू कुमारी , बंगाली विभाग से डाॅ. तारक पुरकायत,डॉ. सुनंदा मंडल, वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग से विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रवि श्रीवास्तव,डॉ. विनोद बैठा, डॉ. मो. सलाहुद्दीन, डॉ. के.के. ठाकुर,गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता रानी एवं बीआरएबीयू के डीआर-द्वितीय डॉ. अमर बहादुर शुक्ला,आरडीएस काॅलेज़ से डॉ ललित कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहें तथा इस अभियान में हिस्सा लिया।
।
Musahri, Muzaffarpur | Nov 1, 2026