दूध कारोबारी हत्याकांड: घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीण एसपी, अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश
मुजफ्फरपुर। बरियारपुर थाना क्षेत्र में दूध कारोबारी की हत्या की घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजेश सिंह प्रभाकर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जानकारी ली।
इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूर्वी और बरियारपुर थानाध्यक्ष भी मौजूद रहे। ग्रामीण एसपी ने अधिकारियों को कांड का शीघ्र उद्भेदन करने, संलिप्त अपराधियों की पहचान करने और उनकी अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
पुलिस अधिकारियों को मामले की जांच में तेजी लाने और अपराधियों तक जल्द पहुंचने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। #photography #photooftheday #photos #photographychallenge