टाटीझरिया: रखौतिया वन में धूमधाम से मनाई गई वृक्षाबंधन की वर्षगांठ, वन विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर जताई गई नाराजगी
रखौतिया वन में धूमधाम से मनाई गई वृक्षाबंधन की वर्षगांठ, वन विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी। टाटीझरिया प्रखंड के डुमर पंचायत अंतर्गत बेडम स्थित रखौतिया वन में शनिवार को वृक्षाबंधन की वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों व कर्मियों के न पहुंचने पर वन समिति ने गहरी नाराजगी जाहिर की। इस दौरान यहां विभिन्न कार्यक्रम हुए।