सेंट आर सेटी रायसेन में 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
–––
–––
रायसेन स्थित सेंट आर सेटी में आयोजित ब्यूटी पार्लर का 35 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज चौहान द्वारा वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सेंट आर सेटी में विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत रायसेन अध्यक्ष श्री यशवंत मीना, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, श्री राकेश शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रशिक्षार्थियों को संबोधित कर पूरी लगन और मेहनत से प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही प्रशिक्षण उपरांत स्वरोजगार स्थापित करने हेतु सभी प्रकार के अपेक्षित सहयोग का आश्वासन दिया गया। अंत में सेंट आर सेटी के डायरेक्टर श्री राकेश कुमार द्वारा अपने सेंट आर सेटी की गतिविधियों और अभी तक की उपलब्धियों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में एलडीएम श्री प्रताप सिंह, एनआरएलएम रायसेन के डीपीएम श्री एम राजा, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक श्री स्वप्निल दुबे श्री मुकेश मुकुंद भी उपस्थित रहे।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh
61 views | Raisen, Madhya Pradesh | Sep 5, 2026