रायसेन जिले के खरगौन में संस्कृति विभाग द्वारा श्रीकृष्ण पर्व का आयोजन
श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन और लीलाओं का नृत्य, नाट्य तथा कथा के माध्यम से हुआ प्रस्तुतिकरण
–––––
–––––
रायसेन जिले की बरेली तहसील के ग्राम जामगढ़ के निकट विंध्याचल क्षेत्र में स्थित जामवंत गुफा भगवान श्रीकृष्ण, जामवंत और स्यमंतक मणि से जुड़े पौराणिक प्रसंग के कारण विशेष महत्व रखती है। बुधवार को खरगौन में मप्र शासन के संस्कृति विभाग द्वारा श्रीकृष्ण पर्व के तहत ‘‘कृष्णायन‘‘ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें नृत्य, नाट्य और कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की विविध लीलाओं को प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री Narendra Shivaji Patel , स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘‘कृष्णायन: सुनो वो जो कभी कहा नहीं गया‘‘ शीर्षक से प्रस्तुत श्रीकृष्ण केंद्रित संगीतमयी प्रस्तुति रही। इसके पूर्व श्रीकृष्ण केन्द्रित महानाट्य की प्रस्तुति हुई जिसका निर्देशन श्री शिरीष राजपुरोहित उज्जैन द्वारा किया गया है। इस महानाट्य के माध्यम से श्रीकृष्ण के जीवन के उन भावों, प्रसंगों और दृष्टिकोणों को मंच पर उकेरने का प्रयास किया गया जो उनकी विराट कथा के बीच अक्सर अनकहे रह जाते हैं।
इस अवसर पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में बड़े ही धूमधाम के साथ श्रीकृष्ण पर्व मनाया जा रहा है। यह हम सभी क्षेत्रवासियों के लिए गौरव की बात है कि उदयपुरा विधानसभा के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों में से एक जामगढ़ जो भगवान श्रीकृष्ण जी की ससुराल मानी जाती है। यह ऐसा पावन स्थल है जिसे मध्यप्रदेश सरकार ने ‘‘श्रीकृष्ण पाथेय‘‘ में भी सम्मिलित किया है।
उल्लेखनीय है कि रायसेन जिले की बरेली तहसील के जामगढ़ के निकट स्थित जामवंत गुफा श्रीकृष्ण से जुड़ी लोक मान्यताओं के कारण विशेष महत्व रखती है। मान्यता है कि स्यमंतक मणि की खोज के प्रसंग में भगवान श्रीकृष्ण का सामना जामवंत से इसी गुफा में हुआ था। कथा के अनुसार दोनों के बीच लंबे समय तक युद्ध हुआ और अंततः जामवंत ने श्रीकृष्ण में अपने आराध्य भगवान राम के स्वरूप का दर्शन किया। इसके बाद उन्होंने स्यमंतक मणि श्रीकृष्ण को सौंप दी और अपनी पुत्री जाम्बवती का विवाह उनसे कराया।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Bhopal Commissioner Collector Office Raisen
117 views | Raisen, Madhya Pradesh | Sep 3, 2026