रंगरा चौक: बनिया बैसी में बांध टूटने से बाढ़ का पानी गांव की ओर बढ़ा
रंगरा प्रखंड के बनिया बैसी में बाढ़ के बढ़ते दबाव के बीच बांध टूट गया। बांध टूटते ही पानी तेजी से आसपास के इलाके में फैलने लगा, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों को अब घरों और फसलों के जलमग्न होने की चिंता सताने लगी है। ग्रामीणों के अनुसार, नदी के बढ़ते जलस्तर और पानी के तेज दबाव के कारण बांध कमजोर हो गया था। लगातार पानी के दबाव के बाद बांध का हिस्