सोरांव: मऊआइमा इलाके के जोगापुर मंडी समीप दो बाइकों की जोरदार टक्कर, उपचार के दौरान एक की हुई मौत
मऊआइमा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर सराय अली निवासी पारसनाथ (24) पुत्र भागीरथी सोमवार दोपहर लगभग एक बजे पड़ाव चौराहे की ओर जा रहे थे। कि जोगापुर समीप नेशनल हाईवे पर गल्ला आढ़त के सामने उनकी मोटरसाइकिल की दूसरी मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। वही उपचार के दौरान देर रात युवक की मौत हो गई। घटना मामले को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया।