सुरहती में मनरेगा की फिल्म का क्लाइमेक्स बाकी! कागजों में 168 मजदूर, जमीन पर विकास गायब?
करीब 8 लाख के भुगतान पर सवाल, ग्रामीणों ने प्रधान, सचिव, बीडीओ और जेई की कार्यप्रणाली पर उठाई उंगली; बुजुर्गों से नौजवानों तक ने मांगी निष्पक्ष जांच और कार्रवाई।
कदौरा (जालौन)
सुरहती ग्राम पंचायत में मनरेगा कार्यों को लेकर ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। कागजों में 168 मजदूरों की हाजिरी, अक्टूबर में 14 दिन काम और करीब 8 लाख रुपये के भुगतान से जुड़ा मामला चर्चा में है, जबकि मौके पर निर्माण कार्य की स्थिति को लेकर ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं।
ग्रामीणों ने वीडियो के माध्यम से ग्राम प्रधान, सचिव, खंड विकास अधिकारी और जेई तक की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।
आरोप है कि कागजों में काम दिखाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। कथित तौर पर जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से काम कराने के आरोप भी लगाए गए हैं।
ग्रामीणों की दो टूक—आखिर 168 मजदूरों का सत्यापन कब होगा?
करीब 8 लाख रुपये के भुगतान का हिसाब कौन देगा?
जांच कब होगी और जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब होगी?
कागजों में मजदूर हजार, धरातल पर काम लापता, लाखों का हिसाब मांग रहा सुरहती का हर रास्ता।
अब फाइल नहीं, जमीन पर जांच का ऐलान हो, दोषी चाहे कोई भी हो, कार्रवाई सरेआम हो!
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी से दोनों कार्यों की निष्पक्ष जांच, मस्टर रोल का सत्यापन और भुगतान के अभिलेखों की पड़ताल कराने की मांग की है।
देखिए वीडियो में ग्रामीण किस तरह खोल रहे हैं विकास कार्यों की पोल।
अब प्रशासन जवाब देगा या मामला फाइलों में ही दबा रहेगा?
आपकी क्या राय है, कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
नोट: सभी आरोप ग्रामीणों के दावों पर आधारित हैं। आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
संबंधित पक्षों का जवाब मिलने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।
#Surhati #Kadoura #Jalaun #MNREGA #मनरेगा_जांच #ग्रामप्रधान #पंचायतसचिव #BDO #JE #DMJalaun #CDOJalaun #सरकारीधन #भ्रष्टाचार_पर_सवाल #Bundelkhand #सोनूमहाराज
Kalpi, Jalaun | Nov 22, 2026