24 हजार मानदेय पर आर-पार की जंग! रोजगार सेवकों का सरकार को अल्टीमेटम, 3 दिसंबर को विधानसभा घेराव से मचेगा हड़कंप!
21 से 23 नवंबर तक कार्य बहिष्कार, 27 को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन; कैशलेस इलाज और ईपीएफ की मांग पर कदौरा के रोजगार सेवक भी मैदान में।
कदौरा (जालौन)
वर्षों से मांगों के समाधान का इंतजार कर रहे ग्राम रोजगार सेवकों का आक्रोश अब आंदोलन में बदलने लगा है।
24 हजार रुपये मासिक मानदेय, कैशलेस चिकित्सा सुविधा और ईपीएफ भुगतान की मांग को लेकर ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा ने शासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
13 नवंबर की वार्ता में एक सप्ताह का समय दिए जाने के बावजूद ठोस फैसला नहीं होने पर संगठन ने 21 से 23 नवंबर तक विशेष रोजगार सृजन सप्ताह का कार्य बहिष्कार घोषित किया है।
27 नवंबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन और 3 दिसंबर को लखनऊ विधानसभा घेराव की चेतावनी दी गई है। मांगें नहीं मानी गईं तो अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार भी होगा।
कदौरा क्षेत्र से महेंद्र सिंह परिहार (बड़ागांव), अनुरुद्ध, लमसर, अवध पल, पथरेठा, ब्रजेंद्र और कानाखेड़ा सहित अन्य रोजगार सेवक आंदोलन में शामिल हैं।
सवाल सीधा है—जब जिम्मेदारियां निभाने में रोजगार सेवक पीछे नहीं, तो उनके हक और सम्मान पर सरकार की चुप्पी क्यों? अब आश्वासन नहीं, ठोस फैसला चाहिए!
आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
क्राइम रिपोर्टर जालौन | सोनू महाराज
#ग्रामरोजगारसेवक #24हजारमानदेय #विधानसभाघेराव #रोजगारसेवकआंदोलन #कदौरा #जालौन #लखनऊ
#कैशलेसचिकित्सा #EPF #कार्यबहिष्कार #Bundelkhand #Orai #Kalpi #BreakingNews
Kalpi, Jalaun | Nov 21, 2026