मड़ावरा: भौंती और उल्दना खुर्द में लड़ाई-झगड़ा करके गांव की शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पुलिस ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार
भौंती और उल्दना खुर्द में लड़ाई झगड़ा करके शान्ति व्यवस्था भँग करने के आरोप में थाना मदनपुर पुलिस ने शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे अलग अलग गाँव से 3लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि भौंती और उल्दना खुर्द में कुछ लोग लड़ाई करके शान्ति व्यवस्था भंग कर रहे हैं।इसी सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुँचा और 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।