मड़ावरा: अमोदा और उल्दना खुर्द में लड़ाई कर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार
अमोदा और उल्दना खुर्द में लड़ाई झगड़ा करके गाँव की शान्ति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को दोपहर करीब 1बजे अलग अलग स्थान से 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अमोदा और उल्दना खुर्द में कुछ लोग लड़ाई झगड़ा करके शान्ति व्यवस्था भंग कर रहे हैं। इसी सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुँचा और 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।