महाराणा प्रताप जयंती पर बांसवाड़ा में निकली भव्य शोभायात्रा, रविंद्र सिंह भाटी ने युवाओं को दिए आदर्शों पर चलने के संदेश
बांसवाड़ा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती पर राजपूत समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। राजपूत छात्रावास से शुरू हुई यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए प्रताप सर्कल पहुंची, जहां धर्मसभा आयोजित हुई। मुख्य अतिथि शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि महाराणा प्रताप पूरे राष्ट्र के गौरव हैं और युवाओं को उनके स्वाभिमान व आदर्शों को जीवन में अपनाना चाहिए। मीडिया से बातचीत में भाटी ने पश्चिमी राजस्थान के नए पावर प्लांट्स में स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता और किसानों को मुफ्त बिजली देने की मांग उठाई।
#MaharanaPratapJayanti #MaharanaPratap #Banswara #RajasthanNews