-ग्वालियर में एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी से सोशल मीडिया पर पहचान के बाद युवक ने किशोरी को शादी का झांसा दिया और अलग-अलग होटलों में ले जाकर उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया। पीड़िता की शिकायत पर विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS, पॉक्सो एक्ट और SC/ST एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। और आरोपी युवक की तलाश की जा रही है.
दरअसल ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सुरेश नगर निवासी 17 वर्षीय पीड़िता की करीब दो साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से कृष्णकांत शर्मा से पहचान हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने किशोरी को अपने झांसे में लिया और मिलने के बहाने सिटी सेंटर स्थित होटल रेड स्टोन के कमरे में बुलाया. होटल के कमरे में आरोपी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर उसका शोषण किया। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर किशोरी ने आखिरकार अपने परिजनों को पूरी बात बताई। परिजन पीड़िता को लेकर विश्वविद्यालय थान