गजराराजा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 6.5 लाख की लागत से बनेगी सीसी रोड
मंत्री श्री कुशवाह ने विद्यालय की छात्राओं से कराया भूमिपूजन
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने गुरुवार को ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के खासगी बाजार स्थित शासकीय गजराराजा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मुख्यमंत्री अधोसंरचना सी.एम. मॉनिट योजना के अंतर्गत लगभग 6.5 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन विद्यालय की कन्याओं के शुभ हाथों से कराया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उपस्थित छात्राओं, शिक्षकों एवं स्थानीय नागरिकों ने कहा कि सीसी रोड निर्माण से विद्यालय में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी तथा छात्राओं एवं शिक्षकों को विशेष सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम में प्राचार्य श्रीमती उमा सिंघल, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री नन्हे कुशवाह, जिला महामंत्री श्री राजू पालैया, पार्षद श्री मोहित जाट, श्री संजीव पोतनीस, श्री पिंटू जाट, श्री अजय तिवारी, श्री मनोज भार्गव, श्री गोपाल जाटव, श्री गौरव बाजपेयी, श्री शशांक साहू सहित स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, सड़क, अधोसंरचना एवं जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। विद्यालयों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।
#gwalior
PRO Gwalior
CM Madhya Pradesh
Gwalior, Madhya Pradesh | Sep 10, 2026