चंबल से ग्वालियर तक गूंजी आवाज, विष्णु तोमर छतरपुरा सैकड़ों साथियों के साथ लक्ष्मीबाई मैदान पहुंचे, UGC और जातिगत आरक्षण का किया विरोध
ग्वालियर। UGC एवं जातिगत आरक्षण के विरोध में ग्वालियर के लक्ष्मीबाई मैदान में आयोजित महाआंदोलन में चंबल अंचल से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। विष्णु तोमर छतरपुरा अपने सैकड़ों साथियों के साथ मैदान में पहुंचे और UGC एवं जातिगत आरक्षण के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की।
इस दौरान विष्णु तोमर ने कहा कि युवाओं और समाज के हित से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज उठाना जरूरी है। उनके साथ पहुंचे समर्थकों ने भी आंदोलन में शामिल होकर अपनी एकजुटता दिखाई।
चंबल से उठी यह आवाज अब ग्वालियर के लक्ष्मीबाई मैदान में बुलंद होती नजर आई।
विष्णु सिंह तोमर छत्तरपुरा जिला अध्यक्ष करणी सेना परिवार