लक्ष्मीबाई मैदान में गूंजी स्वर्ण समाज की आवाज, धर्मेंद्र राजावत ने हजारों लोगों के साथ UGC और जातिगत आरक्षण का किया विरोध,
ग्वालियर। UGC और जातिगत आरक्षण के विरोध में गुरुवार को ग्वालियर के लक्ष्मीबाई मैदान में आयोजित महाआंदोलन में स्वर्ण समाज की बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस दौरान धर्मेंद्र राजावत भी हजारों स्वर्ण समाज के लोगों के साथ मैदान में पहुंचे और आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए अपनी आवाज बुलंद की।
धर्मेंद्र राजावत लंबे समय से स्वर्ण समाज से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी बात रखते रहे हैं। लक्ष्मीबाई मैदान में उन्होंने UGC के प्रस्तावित प्रावधानों एवं जातिगत आरक्षण के विरोध में अपना पक्ष रखा।
महाआंदोलन के दौरान मैदान में बड़ी संख्या में लोग नजर आए। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए सरकार से आरक्षण व्यवस्था में सुधार और UGC से जुड़े प्रावधानों पर पुनर्विचार की मांग उठाई।
धर्मेंद्र �