Public App Logo
Profile Picture

NEWS IMPACT

@usr26149116
1384Followers
0Following
*जनता के लिए मोर्चा संभाला, पत्रकारों को दिया सम्मान का भरोसा*  
*नेत्र शिविर में न आ सके एसपी-कलेक्टर, संघ ने ऑफिस जाकर किया आभार*

*ग्वालियर।* कर्तव्य पहले, बाकी सब बाद में। 31 मई को मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार fसंघ के नेत्र शिविर में एसपी और कलेक्टर नहीं आ पाए, तो मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की ग्वालियर जिला इकाई के पदाधिकारियों ने आज खुद उनके ऑफिस पहुंचकर उनका सम्मान किया। दोनों अफसरों ने खेद जताते हुए पत्रकारों के इस अनूठे प्रयास को सलाम किया।

*एसपी धर्मवीर सिंह यादव बोले - "मैदान छोड़ नहीं सकता था"*  
दरअसल 31 मई को शहर में देवी अहिल्या को लेकर हुए विवाद के बाद दंगों जैसी स्थिति बन गई थी। एसपी धर्मवीर सिंह यादव ने खुद मोर्चा संभाला और पूरे दिन फील्ड पर डटे रहे। इसी वजह से वे पत्रकारों के रतन ज्योति नेत्रालय में लगे शिविर में नहीं आ पाए। 

आज संघ के पदाधिकारियों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर उनका सम्मान किया।
 एसपी ने कहा मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने नेत्र शिविर लगाकर सराहनीय कार्य किया है। उस दिन हालात ऐसे थे कि मैं मैदान छोड़ नहीं सकता था। संगठन के कार्यक्रम में न आ पाने का खेद है।

*कलेक्टर रुचिका चौहान बोलीं - "पत्रकार हित का कदम सराहनीय"*  
वहीं कलेक्टर रुचिका चौहान 31 मई को आईएसबीटी बस सर्विसेज की महत्वपूर्ण मीटिंग में व्यस्त थीं। जनता से सीधे जुड़े काम के चलते वे भी शिविर में नहीं पहुंच पाई थीं।

संघ की टीम ने कलेक्टर ऑफिस पहुंचकर उनका भी सम्मान किया।
 कलेक्टर मैडम ने कहा  संगठन को साधुवाद। रतन ज्योति नेत्रालय की डॉ. भसीन मैडम का भी आभार, जिन्होंने पत्रकारों के हित में नेत्र शिविर लगाकर जो कदम उठाया है वो सराहनीय है। प्रशासन हर कदम पर पत्रकारों के साथ है।

संघ के जिला अध्यक्ष शाहनवाज खान, महासचिव देव करण ने कहा कि दोनों अफसरों ने जनता से जुड़ी ड्यूटी को प्राथमिकता दी, हम इसका सम्मान करते हैं। एसपी-कलेक्टर दोनों ने भरोसा दिलाया कि पत्रकार हित में प्रशासन हमेशा खड़ा रहेगा।

बॉक्स: 31 मई को क्यों छूटा कार्यक्रम?

*एसपी धर्मवीर सिंह यादव:* देवी अहिल्या विवाद के बाद शहर में तनाव फैला। दंगे की आशंका के बीच एसपी ने खुद कमान संभाली।  
*कलेक्टर रुचिका चौहान:* आईएसबीटी बस सर्विसेज शुरू करने को लेकर अहम बैठक में व्यस्त रहीं।
लक्ष्मीगंज स्थित स्टेट बैंक के गेट पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शब, फैली सनसनी, पुलिस मौके पर पहुंची। <nis:link nis:type=tag nis:id=gwalior nis:value=gwalior nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gwaliorpolice nis:value=gwaliorpolice nis:enabled=true nis:link/>
बड़ी खबर 💥 
एसटीएफ ने अवैध कफ सिरप के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया
भोपाल में एसटीएफ ने अवैध कफ सिरप के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने अवैध कफ सिरप के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। कल रात गांधीनगर थाना क्षेत्र के डोबरा पटेल सिटी कॉलोनी के एक मकान पर छापा मारकर एसटीएफ ने 700 से अधिक पेटियां, बोतलें और पैकेजिंग मशीनें जब्त की हैं। इनका मूल्‍य करीब डेढ़ करोड़ रुपए बताया जा रहा है। ‘आफ कफ’नाम के इस अवैध कफ सिरप की बाजार में आपूर्ति की जा रही थी। इस मामले में दस लोगों को हिरासत में लिया गया है।
यह मकान मालवीय नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है जो फिलहाल फरार है। एसटीएफ ने सिरप के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं और अब पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
पीटीएस तिघरा में भव्यता के साथ आयोजित हुआ “प्रकृति प्रहरी सम्मान” समारोह

उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्व सम्मानित

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश 

ग्वालियर, 02 जून 2026/ विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पीटीएस तिघरा में मंगलवार को मंगल प्रकृति संजीवन प्रोजेक्ट के तहत भव्य “प्रकृति प्रहरी सम्मान” समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन, जैव-विविधता संरक्षण, जल संरक्षण, गौ-संरक्षण एवं सतत विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिथियों एवं वक्ताओं ने अधिकाधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के जन-अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।
 कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रेल श्री राजाबाबू सिंह, पुलिस महानिरीक्षक श्री अरविंद कुमार सक्सेना, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, वन मंडलाधिकारी श्री अवधेश कुमार मीणा, प्रख्यात पर्यावरणविद् श्री अभिलाष खांडेकर, आदर्श गौशाला लाल टिपारा के संत स्वामी ऋषभ देवानंद जी महाराज तथा दाता बंदी छोड़ किला गुरुद्वारा के बाबा लक्खा सिंह जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
 इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं हैं, बल्कि मानव जीवन और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार भी हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। वृक्षारोपण को जनभागीदारी का अभियान बनाकर ही हम हरित, स्वच्छ और संतुलित पर्यावरण का निर्माण कर सकते हैं।
 प्रख्यात पर्यावरणविद् श्री अभिलाष खांडेकर ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण मानव अस्तित्व की मूल आवश्यकता है। उन्होंने जैव-विविधता संरक्षण, जल संरक्षण और सतत विकास के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि बाबा लक्खा सिंह जी ने प्रकृति को ईश्वर की अमूल्य धरोहर बताते हुए उसके संरक्षण को मानवता का सर्वोच्च दायित्व बताया।
 कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति एवं मातृभूमि वंदना के प्रतीक राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” की भावपूर्ण प्रस्तुति श्री अंशुमान सिंह सेंगर द्वारा दी गई। कार्यक्रम के माध्यम से प्रकृति संरक्षण, जल संवर्धन एवं पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए समाज की सामूहिक भागीदारी का संदेश दिया गया।
 अंत में पीटीएस तिघरा के पुलिस अधीक्षक श्री अखिलेश रेनवाल ने सभी अतिथियों, सम्मानित व्यक्तित्वों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन कु. मंत्रिता शर्मा ने किया। कार्यक्रम के बाद कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने पीटीएस तिघरा के मंगल प्रकृति संजीवन प्रोजेक्ट का अवलोकन भी किया। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=gwalior nis:value=gwalior nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsimpact nis:value=newsimpact nis:enabled=true nis:link/>
कई सालों बाद गैंडे बाली सड़क स्थित समाजसेवी नफीस भाई के घर भाई सादिक खान मेव जी के साथ जाना हुआ तो बचपन की यादें ताज़ा हुई, इस दौरान अफजल भाई भी साथ रहे ।
Sadiq Khan Meo Shanu 
Afzal Beg
Video 5
ब्रेकिंग ग्वालियर

फिर धसकी सड़क
शिंदे की छावनी इलाके का मामला

सीवर चेम्बर के पास धसकी सड़क

सड़क के किनारे बना बड़ा गड्डा
...
ग्वालियर में 15 साल की युवती के साथ गैंगरेप फिर हत्या का सनसनीखेज मामला 
घटना नवग्रह मंदिर के पास गुप्तेश्वर पहाड़ी के स...
*जनता के लिए मोर्चा संभाला, पत्रकारों को दिया सम्मान का भरोसा*  
*नेत्र शिविर में न आ सके एसपी-कलेक्टर, संघ ने ऑफिस जाकर...
ग्वालियर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव जी का मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की ग्वालियर जिला इकाई ने किया स...
ग्वालियर एस एस पी धर्मवीर सिंह यादव जी ने की मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ  ग्वालियर जिला इकाई द्वारा  रतन ज्योति नेत्...
ग्वालियर कलेक्टर रुचिका सिंह चौहान जी ने भी की पत्रकारों के इस अनूठे आयोजन की सराहना, दी मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ...
आपकी क्या राय..
ग्वालियर कलेक्टर रुचिका सिंह चौहान ने की मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ  ग्वालियर जिला इकाई द्वारा  रतन ज्योति नेत्रालय...
पत्रकार परिवार नेत्र परीक्षण शिविर में मम्मी की आँखें चेक करती हुई रतन ज्योति नेत्रालय की डायरेक्टर प्रियंबदा भसीन जी, म...
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा पत्रकारों के इस अनूठे आयोजन में सबसे बड़ा योगदान देने बाली रतन ज्योति नेत्रालय की...
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की ग्वालियर जिला इकाई  ने रतन ज्योति नेत्रालय के सहयोग से पत्रकारों के इस अनूठे आयोजन मे...
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के अनूठे निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर की सराहना करते ग्वालियर आई जी अरविंद सक्सैना 
<nis:link nis:type=tag nis:id=gwal... nis:value=gwal... nis:enabled=true nis:link/>
*रजत पाटीदार की अगुवाई वाली ग्वालियर चीताज़ ने MPL अभियान से पहले महाकालेश्वर मंदिर में लिया आशीर्वाद*

*उज्जैन, मध्य प्र...
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ग्वालियर जिला इकाई और रतन ज्योति नेत्रालय के सहयोग से पत्रकार परिवार नेत्र परीक्षण शिविर...
Video 20
शिवपुरी की बेटी गोल्डन गर्ल इंटरनेशनल पावरलिफ्टर मुस्कान बैटलग्राउंड सीजन 2 में फिटनेस का सेकंड चैंपियन बनने के बाद केंद...
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया जी का इस अनूठे नेत्र परीक्षण शिविर के लिए महत्वपूर्ण स...
वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार राकेश अचल जी ने भी मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा किये जा रहे पत्रकारों ओर उनके पर...
Video 24