शराब के विरोध में महिलाओं का हंगामा, पुलिस-आबकारी टीम पर हमला; जान बचाकर भागे कर्मचारी
शिवपुरी। जिले के अमोला थाना क्षेत्र में शराब की दुकानों के विरोध को लेकर महिलाओं का आक्रोश सामने आया है। शराब का विरोध कर रही महिलाओं ने पुलिस और आबकारी विभाग की टीम के साथ कथित तौर पर हमला कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस और आबकारी विभाग के कर्मचारियों को मौके से जान बचाकर भागना पड़ा।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। महिलाओं का कहना है कि शराब की वजह से कई परिवारों में विवाद, घरेलू हिंसा, आर्थिक परेशानी और अशांति की स्थिति पैदा हो रही है। इसी को लेकर महिलाएं शराब की दुकानों का विरोध कर रही थीं।
हालांकि पुलिस और आबकारी विभाग की टीम पर हमला करना कानून-व्यवस्था की दृष्टि से गंभीर मामला है। किसी भी विरोध प्रदर्शन के दौरान सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट या हमला उचित नहीं माना जा सकता। वहीं दूसरी ओर, महिलाओं की शिकायतों और उनकी परेशानियों