अमरिया: अमरिया क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई दीपावली, दीपों और आतिशबाजी से जगमगाया पूरा कस्बा
अमरिया क्षेत्र में प्रकाश का पर्व दीपावली धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने सुबह 8 बजे बताया शाम होते ही पूरा कस्बा रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। घरों और दुकानों में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई। लोगों ने मिट्टी के दीये जलाकर दीपावली मनाई। आधी रात के बाद तक आतिशबाजी से आसमान रोशन होता रहा और हर तरफ दिवाली की रौनक देखने को मिली।