पीरो: पटाखा दुकानों पर अग्निशमन विभाग ने की छापेमारी, लाइसेंस की हुई जांच
Piro, Bhojpur | Nov 6, 2026 पटाखा दुकानों की सुरक्षा को लेकर अग्निशमन विभाग की टीम ने सघन निरीक्षण किया। पीरो एसडीओ कृष्णकांत उपाध्याय के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में दुकानदारों के लाइसेंस की जांच की गई। अधिकारियों ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया कि बिना वैध लाइसेंस पटाखों की बिक्री नहीं करें। साथ ही प्रत्येक दुकान में बालू, पानी और अग्निशमन यंत्र रखना अनिवार्य बताया।